गांव,पहाड़,नदी के बाद अब जंगल में होगी कैबिनेट की बैठक

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 28 अक्टूबर 2021 : पटना। सामान्यत: बिहार कैबिनेट की सचिवालय के कैबिनेट रूम या सीएम आवास पर होनेवाली बैठक एक बार फिर पटना से बाहर होगी । अगले माह संभवतः छठ के बाद कैबिनेट की बैठक वाल्मिकीनगर में होनेवाली है।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते 15 वर्षों के कार्यकाल में पटना से बाहर अलग-अलग जगहों पर बिहार कैबिनेट की बैठक करते रहे हैं।सामान्यत:  कैबिनेट की बैठक प्रत्येक मंगलवार को होती है। कैबिनेट की बैठक कभी बेगूसराय के बरबीघा गांव में सीएम की जिलों के दौरान सह प्रवास के दौरान हुई थी। इसके बाद पहाड़ पर राजगीर में, तो कभी पटना में गंगानदी में बोट पर हुई थी। बस की सवारी कर मंत्री राजगीर गये थे। इस बार फिर से कैबिनेट की बैठक राजधानी पटना से बाहर जंगल में वाल्मिकी में करने की तैयारी चल रही है। वाल्मीकि नगर में कैबिनेट की बैठक की तैयारी भी शुरू हो गयी है। सीएम सचिवालय ने इस संबंध में जिला प्रशासन को सूचित कर दिया है। वन एवं पर्यावरण विभाग भी वाल्मीकि नगर में अपनी तैयारियों में लग गया है। विभाग के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वाल्मीकि नगर में कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है।

पूर्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर में दो बार कैबिनेट की बैठक कर चुके हैं। पहली बार वर्ष 2009 में और दूसरी बार वर्ष 2017 में राजगीर में बैठक की थी। नीतीश कुमार ने 10 फरवरी, 2009 को अपनी विकास यात्रा के तीसरे चरण में बेगूसराय के बरबीघी गांव में कैबिनेट की बैठक की थी। इसके बाद 29 दिसंबर, 2009 को राजगीर में रत्नागिरी पर्वत के शीर्ष पर स्थापित विश्व शांति स्तूप के सभागृह में कैबिनेट की बैठक हुई थी वहीं, गंगा नदी में कैबिनेट की बैठक 14 जनवरी, 2010 को फ्लोटिंग रेस्तरां पर हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network