रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 14 सितम्बर 2021 : सासाराम : यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी का जन्मोत्सव उनकी जन्मतिथि 17 सितंबर से 07 अक्तुबर तक सेवा और समर्पण के रुप में उनकी मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री काल की 20 वर्षों की सेवा को प्रतिकात्मक स्वरूप में 20 दिनों तक प्रत्येक दिन विभिन्न तरह की जनसेवा प्रस्तुत कर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनायी जायगी. इस संबंध में आज प्रदेश नेतृत्व द्वारा वर्चुअल बैठक कर सभी जिलाध्यक्ष व विभिन्न सेवाओं के कार्यक्रम प्रभारियों को आवश्यक मार्ग निर्देश दिया गया, बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष माननीय संजय जायसवाल, व संचालन माननीय विधायक संजय सरावगी ने की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय भीखुभाई दलसानिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा जी का भी मार्ग निर्देश मिला। जन्मोत्सव की पूर्व दिवस दिनांक 16 को भा.ज.पा.,रोहतास द्वारा अपने जिला कार्यालय में अपने सर्वप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री की चित्र-प्रदर्शिनी की झांकी आयोजित करेगी । 20 दिनों तक आयोजित होनेवाले विभिन्न कार्यक्रम जो बूथ स्तर तक आयोजित होंगे उसके लिए पार्टी के जिला पदाधिकारियों को कार्यक्रम प्रभारी का दायित्व जिलाध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवंशी ने सौंपी है।

अभियान प्रभारी विजय सिंह, प्रमोद सिंह,बूथस्तरीय गतिविधियां विवेक सिंह, सुधीर चंद्रवंशी,पर्यावरण संबंधी गतिविधियां शरतचन्द्र संतोष, मीना गुप्ता,स्वास्थ्य गतिविधियां पंकज सिंह, प्रभाकर तिवारी,सेवा गतिविधियां परमहंस सिंह, सरताज हुसैन,प्रचार गतिविधियां संजय तिवारी, स.पप्पु सिंह,मीडिया गतिविधियां मंगलानंद पाठक, प्रिंसराज,सोशलमीडिया गतिविधियां अभिषेक सिंह, ईन्द्रजीत सिंह। पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती संजय तिवारी, प्रकाश गोस्वामी, नवीनचंद साह, रवि कुशवाहा। गांधी जयंती रामायण पासवान, जी.एन.लाल,विनोद गोस्वामी, गुप्तेश्वर चंद्रवंशी। मन की बात मंगलानंद पाठक, संजय काश्यप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network