रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 10 सितम्बर 2021 : नोखा। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल के नेता स्वर्गीय सदानंद सिंह के असामयिक निधन पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी नोखा द्वारा शोक सभा का आयोजन हुआ जिसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की गई श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजाराम पटेल, प्रखंड अध्यक्ष अजय तिवारी, कांग्रेस नेता बबन दुबे, आलमगीर अंसारी,जमील अंसारी,अशोक चौधरी बच्चन जी चौधरी,काशी यादव सहित कई लोग थे।
