रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 29 अगस्त 2021 : सासाराम : मेजर ध्यानचंद जयंती समारोह की अध्यक्षता निर्भय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुशवाहा सभा भवन ने की एवं संचालन श्री सत्यनारायण स्वामी के द्वारा किया गया। समारोह में आए आगत अतिथियों का स्वागत सचिव सियाराम सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मौर्य शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि मौर्य ने मेजर ध्यानचंद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि विश्व में जिस प्रकार मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर रहे, अपने समय में एक भी मैच नहीं हारा, तीन-तीन बार भारत को गोल्ड मेडल दिलाया, अपने समय में सभी ओलंपिक जीताया, ऐसे खिलाड़ी को भारत में भारत रत्न ना देना पूरे खेल जगत सहित पूरे भारतीयों का अपमान है। आज मैं उनके जन्मदिन पर भारत सरकार से उन्हें भारत रत्न देने की मांग करता हूं। जल्द हीं मैं मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न दिलाने के लिए चरणाबध्द आंदोलन करूंगा। रोहतास बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद सिंह अधिवक्ता ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद शताब्दी के सबसे महान खिलाड़ियों में एक थे। ऐसे विभुति के नाम पर रोहतास रेल स्टेडियम का नाम मेजर ध्यानचंद स्टेडियम करने की मांग करता हूं। संचालन कर्ता सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि खेल की दुनिया में भारत का प्रथम बार नाम विश्व पटल पर लाने वाले मेजर ध्यानचंद को भारत सरकार ने सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार नाम रखा एवं मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को प्रतिवर्ष खेल दिवस के रूप में मनाने का फैसला कर सम्मान देने का कार्य माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। वक्ताओं में शिव कुमार सिंह, जगदीश सिंह तर्कशील, अजय कुशवाहा, रामकृपाल महतो, ललित कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, रामनरेश सिंह, जितेंद्र सिंह इत्यादि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
