रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 21 अगस्त 2021 : सासाराम : पंचायत आम निर्वाचन, 2021 के निमित्त जिलाधिकारी रोहतास श्री धर्मेंद्र कुमार द्वारा जिलास्तर पर गठित सभी 18 कोषांगों के वरीय प्रभारी एवं नोडल पदाधिकारी के साथ अपने कार्यालय कक्ष में एक समीक्षात्मक बैठक की गई जिसमें कई अहम निर्देश दिए गए। EVM की FLC समाप्ति के उपरांत प्रथम चरण के ब्लॉक्स को कमीशनिंग हेतु निर्धारित संख्या में EVM का आवंटन एवं उनके वज्रगृह में संधारण। सामग्री कोषांग को निदेश दिया गया कि किन-किन सामग्रियों की जिलास्तर पर निर्धारित दर पर क्रय करना है एवं किन-किन सामग्रियों को आयोग से प्राप्त किया जाना है, उसकी सूची तैयार कर आवश्यक कार्यादेश देना। वाहन कोषांग को प्रत्येक बूथ पर (प्रतिनियुक्त) पोलिंग कर्मियों के आकलन के अनुरूप ,प्रत्येक pccp (दो मतदान केंद्रों पर) हेतु, एवं अन्य आवश्यक कार्यों हेतु सही साइज एवं संख्या में वाहन का, ब्लॉक से समन्वय स्थापित कर , आकलन करने का निदेश दिया। कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि प्रत्येक मतदान केंद्र एवं तत्पश्चात काउंटिंग कार्य हेतु कर्मियों का आकलन करते हुए डेटाबेस को अपडेट किया जाए। इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 25 अगस्त ,2021 को सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी के साथ तैयारियों से संबंधित प्रतिवेदन के साथ बैठक आहूत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network