रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 20 अगस्त 2021 : दावथ (रोहतास) : दावथ प्रखंड के जनता दल यू के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय परिषद में शामिल किए जाने पर मुख्यमंत्री सहित पार्टी के अन्य वरीय नेताओं को बधाई दिया है। दावथ प्रखंड जदयू के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि हमारे लोकप्रिय नेता पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह के पार्टी के राष्ट्रीय परिषद में शामिल किए जाने से संगठन को और मजबूती प्रदान होगी। इनके ऊर्जावान व्यक्तित्व से पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकर्ताओं खासकर के युवा कार्यकर्ताओं को काफी बल मिलेगा। श्री सिंह को एक नई जिम्मेदारी देते हुये पार्टी के राष्ट्रीय परिषद में शामिल किया गया है,जो की पार्टी के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा साथ ही दावथ प्रखंड के जदयू के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के साथ ही पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय परिषद में शामिल हुए जय कुमार सिह को बधाई देने वालों में पूर्व प्रमुख गुडिया देवी,जे पी के इंटर कॉलेज के सचिव डॉ प्रकाश चतुर्वेदी, समाज सेवी मनोज कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, बुटन चौबे,मदन चौबे,धनराज चौबे,सनोज लाल,उपेंद्र नारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह,संतोष यादव, प्रवेज सिद्दीकी,सुरेंद्र चंद्रवंशी,मनोज सिंह सहित अन्य कई कार्यकर्ता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network