रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 17 अगस्त 2021 : नोखा। प्रखंड के जखिनी वृद्धाश्रम में कार्यकरणी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता हरिराज नारायण सिंह ने कि। जिसमें संगठन के विस्तार करने, वृद्धाश्रम के प्रांगण में गरीब, असहाय, दिव्यांग, वृद्धजन, पतिपरित्यागिता को आश्रम में ठहरने, खाने पीने के लिए व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। जिसमें तीन सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें वृद्धजन संस्थान को चलाने के लिए सभी लोगों से सहयोग लेने तथा वृद्धजन को भोजन करने, सोने, रहने के लिए प्रेरित करने का निर्णय के साथ कार्यकरणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सचिव के पद पर चुनचुन प्रसाद, उपाध्यक्ष भरत सिंह, कोषाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, कार्यकारणी सदस्य कृष्णा सिंह, रामअवध पटेल, शिवपूजन प्रसाद, सुनील तिवारी, सुदामा सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुरेन्द्र कुमार सिंह सहित कई लोगों को कार्यकारणी में रखा गया है।
