केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह सभी जिला मुख्यालय पर प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करेंगे

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 12 अगस्त 2021 : पटना। भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आज यहां प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि जिन राज्यों से नए केन्द्रीय  कैबिनेट मंत्री बने हैं वहां जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जाय। बिहार में 19 तारीख से यात्रा की शुरुआत गया से होगी।.दूसरे दिन कैमूर और सासाराम में यात्रा होगी। यह यात्रा 20 जिलों से हो कर निकलेगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री आरके सिंह सभी जिला मुख्यालय पर प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करेंगे.इसके साथ ही वैक्सीनेशन सेंटर और अनाज वितरण सेंटर का और ऊर्जा सम्बंधित योजनाओं का निरीक्षण करेंगे. केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह के जन आशीर्वाद यात्रा का समापन 21 अगस्त को आरा में होगा, जिसमें उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी शामिल होंगे. संजय जायसवाल ने कहा कि कैबिनेट विस्तार में पहली बार 27 पिछड़ों को भारत सरकार में हिसेदारी मिली है। उन्होंने लालू प्रसाद से पूछा- पति-पत्नी के शासन में क्यों नहीं करवाई जातिगत जनगणना। इसको लेकर लालू परिवार पर निशाना साधा है।  संजय जायसवाल ने जातिगत जनगणना पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश इंदिरा सहनी के फुल बेंच का जजमेंट है। जिसमें 50 फ़ीसदी से ज्यादा आरक्षण की व्यवस्था नहीं की जा सकती है. यह गैर संवैधानिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network