रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 08 अगस्त 2021 : दावथ : दावथ थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के एक 14 वर्षीय किशोर की रविवार को सुबह रहस्य तरीके से मृत्यु हो गई। जिससे परिजनों व ग्रामीणों में शोक का माहौल बन गया है। स्वजनों के अनुसार किशोर को किसी विषैले सांप ने काट लिया था। दावथ निवासी मृतक के पिता बनारसी महतो ने बताया कि 14 वर्षीय मेरा पुत्र सुभम कुमार शनिवार की रात खाना खा अपने मां के साथ सो गया। रात्रि में पैर में किसी चीज के चुभने की शिकायत किया। लेकिन कीड़े मकोड़े काटने के शक में कोई ध्यान नहीं दिया। सुबह में उल्टी और सिर में चक्कर की शिकार पर बिक्रमगंज रीता मेमोरियल अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सक डा अरूण कुमार ने मृत घोषित कर दिया। वहीं चिकित्सक डा अरूण कुमार ने बताया कि दावथ से एक किशोर आया था लेकिन परिजनों द्वारा काफी देर कर दिया गया था। किशोर की मृत्यु हो गई थी। इस हृदय विरादक घटना से गांव घर में शोक का माहौल बन गया है। वहीं मृतक के शिक्षक चारों धाम मिश्रा ने बताया कि सुभम पढ़ने में काफी तेज और मिलनसार स्वभाव का था। उसके असमय मृत्यु से विद्यालय व सहपाठियों में भी काफी शोक का माहौल है।
