रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 06 अगस्त 2021 : सासाराम : लोजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में आगमन पर समारनहालय स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर 6 अगस्त शुक्रवार को माल्यार्पण कर अंबेडकर साहब के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं लोजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष को फूल माला लगाकर जोरदार स्वागत किया। लोजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता उर्फ मंटू जी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि मिलजुल कर लोक जनशक्ति पार्टी को रोहतास जिला में एक मजबूत संगठन बनाऊंगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज के नेतृत्व में लोजपा को मजबूत बनाने का काम करूंगा। जिलाध्यक्ष को स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से लोजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पासवान ,डॉ रामाधार पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ,रामअवतार गुप्ता, सुनील खरवार, मुन्ना गुप्ता ,बबलू कुमार हरे कृष्णा, आलोक कुमार, राजू पासवान ,गौतम ऋषि ,श्री राम सिंह ,सूरज कुमार ,अरविंद रवि सहित दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे वहीं वार्ड पार्षद कुसुम देवी नगर पंचायत कोचस के वार्ड 15 भी इस मौके पर मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब अमर रहे बाबा साहेब अमर रहे रामविलास पासवान अमर रहे रामविलास पासवान अमर रहे पशुपति पारस प्रिंस राज जिंदाबाद खूब नारा लगाए।
