रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 04 अगस्त 2021 : नोखा। प्रखंड के दो केन्द्रों पर वैक्सिनेशन के दौरान काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके कारण सर्वोदय मिडिल स्कूल में भीड़ अनियंत्रित हो जाने के कारण लोगों ने जमकर हंगामा किया। जिसके कारण प्रशासन को पुलिस बुलाना पड़ा। तब जाकर किसी तरह मामला शांत हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद के शहरी क्षेत्र में सर्वोदय उच्च व मध्य विद्यालय ,बुद्धन चौधरी उच्च व मध्य विद्यालय में कुल दो केन्द्रों में आठ सौ टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी। जबकि वैक्सिनेशन लेने के लिए कतार1में लगने वाले कि संख्या चार हजार पार कर गई। जिसको लेकर सर्वोदय मध्य विद्यालय में जमकर हंगामा हुआ। जिसमें नोखा थानाध्यक्ष राजेश कुमार को मोर्चा संभालनी पड़ी। उनके सूझबूझ से आम पब्लिक तुरंत शान्त हो गए। बीडीओ रामजी पासवान ने बताया कि वैक्सीन की संख्या कम पड़ने, आम जनता की संख्या ज्यादा होने से स्थिति बिगड़ती जा रही हैं। वैक्सीन बढ़ाने के लिए बार बार जिले से माँग की जा रही हैं। वैक्सीन के आवंटन कम मिलने कारण कुल आठ केन्द्रों में से केवल दो केन्द्रों पर ही वैक्सिनेशन कराया गया सभी जगहों की भीड़ केवल दो केन्द्रों पर ही उमड़ पड़ी जिसके कारण जमकर बवाल हुआ।