रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 28 जुलाई 2021 : डेहरी ऑन सोन । जिले में पुलिस प्रशासन की अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता है। पत्रकारों से बातचीत के क्रम में एसपी आशीष भारती ने कहा कि अपराध होने के बाद कांडों का निष्पादन, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, सजा दिलवाना भी प्राथमिकता की सूची में है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में 5791 कांड दर्ज हुए थे इसमें 5741 कांडों का निष्पादन किया जा चुका है जबकि वर्ष 2017 में 7866 कांड दर्ज हुए थे जिनमें 7858 कांडों का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं वर्ष 2021 26 जुलाई माह तक 3326 कांड दर्ज किए गए थे जिनमें 3260 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वर्ष 2021 के 26 जुलाई तक 608 छापामारी की गई, 244 प्राथमिकी दर्ज हुई जबकि 1211 वाहन जप्त किए गए हैं। 24 जुलाई तक चार करोड़ अठाईस लाख स्तालिन हजार पांच सौ रूप जुर्माना के तौर पर भी वसूल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि घाटों और पहाड़ों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी की जा रही है। किसी भी हाल में अवैध खनन नहीं चलने दिया जाएगा।
