बिहार यात्रा के दौरान डेहरी पहुंचे जदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष
रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 22 जुलाई 2021 : डेहरी-ऑन-सोन । एनडीए गठबंधन में रहकर गठबंधन के साथ साजिश करने वाले नेताओं को सबक सिखाया जाएगा। गठबंधन धर्म का पालन करना ही राजनीतिक दलों का असली धर्म है। उक्त बाते जनता दल यू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कही। उपेंद्र कुशवाहा अपने बिहार यात्रा के दूसरे चरण में डेहरी ऑन सोन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता दल यू बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी तथा जदयू में सर्वाधिक कार्यकर्ता है ।अब जदयू को बिहार में नंबर वन बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। उन्होंने कहा कि 1994 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में समता पार्टी बनाई गई थी और उसके बाद जदयू बना। पार्टी के कार्यकर्ता पूरे तन मन से पार्टी के निर्देशों का पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता दल यू एक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है। पार्टी के उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए नीतीश कुमार के निर्देश पर उन्होंने चंपारण से अपनी यात्रा शुरू की है। प्रथम चरण की यात्रा समाप्त करने के बाद वह दूसरे चरण की यात्रा प्रारंभ किए हैं जिसमें रोहतास कैमूर औरंगाबाद बक्सर भोजपुर जिले का भ्रमण करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा सरकार की योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है ।उन्होंने कहा कि जनता दल यू अति पिछड़ा पिछड़ा दलित महादलित महिला युवा छात्र,अल्पसंख्यक सभी के लिए कार्य कर रहा है। बिहार में सामाजिक न्याय की सरकार चल रही है और सभी वर्गों के साथ एक समान न्याय किया जा रहा है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान की ओर इशारा करते हुए कहा कि एनडीए में साजिश करने वाले लोग हाशिए पर खड़े है जो एनडीए के साथ है वह मजबूती के साथ है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी ने किया मौके पर पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम वीरेंद्र सिंह प्रदेश महासचिव शोभा चंद्रवंशी मालती कुशवाहा मंती मौर्या विभा सिंह रेणु कुशवाहा बैरिस्टर सिंह नगर अध्यक्ष प्रमोद महतो बनारसी कुशवाहा रामपरीखा सिंह सविता नटराज रजिया कामील अंसारी अरुण शर्मा कृष्णा पटेल धनंजय पटेल आदि उपस्थित थे।

