जाप का भूख हड़ताल,भीम आर्मी ने तोड़वाया। बकरीद त्योहार को लेकर जाप का भूखहड़ताल दूसरे दिन ही टूटा।

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 20 जुलाई 2021 : 19 जुलाई से राज्यभर के जाप कार्यकर्ताओं ने डीजल,पेट्रोल एवं घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी के खिलाफ तथा पप्पू यादव जी के रिहाई,ओबीसी आरक्षण जारी रखने,सरकार संसाधनो के निजीकरण के खिलाफ एवं सासाराम में जलजमाव के खिलाफ पाँच सूत्री मांगों को लेकर जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा के निर्देश पर राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर 48 घण्टे का भूखहड़ताल पर थे, लेकिन 21 जुलाई को बकरीद त्योहार होने के कारण 48 घण्टे पूरे होने से पहले ही 20 जुलाई को भूखहड़ताल टूट गया हैं। जाप रोहतास के कार्यकर्ता सासाराम जिला मुख्यालय के बाहर अम्बेडकरमूर्ति के नीचे उपवास कार्यक्रम में बैठे थे जो दूसरे दिन ही तोड़ दिया गया,भूखहड़ताल पर बैठे जाप के प्रदेश महासचिव लाल साहेब सिंह, युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष तुराब नियाजी जाप रोहतास के जिला अध्यक्ष ई विशाल कुमार,जिला प्रधान महासचिव विनोद सिंह यादव,नौहट्टा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जूस पिलाकर जाप का भूखहड़ताल को तोड़वा।


भूख हड़ताल तोड़वानेवाले भीम आर्मी रोहतास जिला प्रभारी अमित पासवान ने कहा कि जन अधिकार पार्टी के साथ भीम आर्मी का सड़को पर साथ मे संघर्ष करने का रिश्ता हैं,यदि सरकार महंगाई का निदान और जाप सुप्रीमो पप्पु यादव जी की रिहाई के लिए पहल नही करती है तो साथ मिलकर सड़को पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। भूख हड़ताल में शामिल जाप के प्रदेश महासचिव लाल साहेब एवं रोहतास के जिला अध्यक्ष ई विशाल कुशवाहा ने संयुक्त ब्यान जारी कर कहा कि सरकार में बैठे लोग अपनी निंदा को बर्दाश्त नही कर पा रहे हैं भूखहड़ताल के 24 घण्टे बिट जाने के बाद भी कोई सरकारी पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी आंदोलनकारियों से नही मिलना सरकार के तानाशाही नीति को दर्शाता हैं। वही भूखहड़ताल के समर्थन में जाप युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष सुकेश गुप्ता,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सरफुदिन अंसारी,महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रिजवाना खातून,युवा परिषद के रविन्द्र यादव,जाप तिलौथू के प्रखंड अध्यक्ष राजिन्द्र यादव,कुरैशा बीबी,सोनू पासवान,अजय कुमार,सोनू गुप्ता,रंजन कुमार,सुजीत,नीलकमल पांडेय,कमलेश पाठक,राजेश कुशवाहा,प्रिंस,धनजी,महमूद,जीशान अहमद खान आदि लोग समर्थन में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network