रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 17 जुलाई 2021 : सासाराम : कुशवाहा बुद्धिजीवी मंच के राष्ट्रीय मेंबर श्री सत्यनारायण स्वामी तथा राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सासाराम शहर के जगदेव पथ के नूरनगंज बुद्ध नगर मोहल्ला के निवासी सूबेदार मेजर श्री भगवान सिंह कुशवाहा की सुपुत्री अंजू कुशवाहा बिहार लोक सेवा आयोग के सहायक अभियंता एसडीओ के पद पर चयनित होने पर उनके आवास पर जाकर भगवान बुद्ध की प्रतिमा, अंग वस्त्र तथा फुल माला से स्वागत किया गया।

अंजू कुशवाहा की माता श्रीमती मीना देवी ने बताया कि अंजू 2010 में रामा जैन गर्ल हाई स्कूल सासाराम से मैट्रिक ,2012 में एस एस इंटर कॉलेज तकिया से इंटर, 2016 में प्रियदर्शनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग नागपुर से बी ई सिविल इंजीनियरिंग पास की । एक बहन अनु कुशवाहा तथा एक भाई अनूप कुशवाहा हरियाणा में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं । सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि सफलता एक दिन की चीज नहीं है इसके लिए सतत प्रयास करना पड़ता है।

राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार सिंह कुशवाहा ने बताया कि लग्न एवं इच्छाशक्ति से परिश्रम करने पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।बधाई देने वाले में मुरलीधर सिंह(दादाजी),गोविंद प्रसाद एवं मदन सिंह (चाचाजी) ,पंचशील संघ के सक्रिय सदस्य कमलेश कुशवाहा ,(सागर आर्ट) राधिका देवी,धर्मशीला कुमारी अधिवक्ता, हरिहर सिंह, साक्षी कुमारी, एलआईसी एडवाइजर मधुमिता कुमारी, निर्भय कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network