रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 16 जुलाई 2021 : पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की वर्चुअल बैठक बुलाई थी। बिहार सरकार के सभी मंत्री वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े। आज की वर्चुअल कैबिनेट बैठक में 21 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी है। बिहार कैबिनेट की बैठक में तीन नये विश्वविद्यालय गठन की मंजूरी मिली है। इंजीनियरिंग, मेडिकल और खेल विश्वविद्यालय की मंजूरी दी गई है।

बीडीओ और डीडीसी के अधिकार में कटौती

साथ ही बिहार सरकार कैबिनेट ने बीडीओ और डीडीसी के अधिकार में कटौती करने का निर्णय लिया है। बीडीओ और डीडीसी के अधिकार में कटौती पर कैबिनेट की मुहर लगी है। कार्यपालक पदाधिकारी,पंचायती राज पदाधिकारी य़ा उप सचिव स्तर के अधिकारियों को पावर मिला है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक पीएचसी और 5 उप स्वास्थ्य केंद्र बनेगा।इस पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।

कैदी बरी किये जायेंगे

जेल में सजा काट रहें वैसे सजायाफ्ता कैदी जिनकी सजा में 1-4 महीना शेष रह गया हो उन्हें बरी किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network