धन हड़पने की नीयत से भाई को गोली मारकर की थी हत्या

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 13 जुलाई 2021 : करगहर रोहतास। थाना क्षेत्र के पूरनपुर पिपरी गांव में छापेमारी कर मंगलवार को सात माह से फरार चल रहे सगे भाई के हत्यारोपी रमाकांत राय को पुलिस ने  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि गत वर्ष दिसंबर माह में खलिहान में धान की रखवाली कर रहे शशिकांत राय को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी शोभा राय ने धन हड़पने की नीयत से अपने भैसुर यानी मृतक के बड़े भाई रमाकांत राय पर हत्या करने का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरनपुर पिपरी मृतक की मां के नाम से 6 बिगहा जमीन एवं लखनऊ में एक दुकान था। जिसको हड़पने की नियत से रमाकांत राय ने अपने छोटे भाई शशिकांत राय को गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी शोभा राय ने थाना से लेकर डीआईजी तक न्याय की गुहार लगाई थी। वरीय पदाधिकारियों द्वारा इस मामले की कई बार गहन जांच कराई गई। तत्पश्चात वरीय पदाधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। गौरतलब है कि दिसंबर 2020 को धान की रखवाली कर रहे खलिहान में शशिकांत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शशिकांत राय लखनऊ में दुकान चलाते थे। यह घटना के चार दिन पहले गांव आए थे। घटनास्थल पर आरोपी रमाकांत राय एवं एक मजदूर भी सोए हुए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network