रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 28 जून 2021 : नोखा। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों पर पुलिस ने समकालीन अभियान चलाया जिसमें दो वारण्टी को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष कृपाल जी ने बताया कि जगरनाथ टोला से मैनेजर चौधरी, तथा कुसुमटोला से फुलेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दोनों अभियुक्तों को पुलिस बहुत दिनों से तलाश कर रही थीं।
