रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 27 जून 2021 : नोखा। भारतीय जनता पार्टी नगर परिषद नोखा में सभी शक्ति केंद्र पर प्रभारी के अध्यक्षता में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बातों को सुना गया तथा हरित भारत स्वच्छ भारत के संकल्प के तहत आज नोखा विधानसभा क्षेत्र के नोखा में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसमे मुख्य रूप से शामिल रहे भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह,भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनीता ,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अनुराग सिंह ,भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष संध्या श्रीवास्तव ,युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष विकाश भगत,मंत्री जितेंद्र कशेरा,गोपाल लाल उपस्थित रहे। साथ में लोगो को जागरूक किया गया की वृक्षारोपण करें और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करें। वृक्ष मनुष्य जीवन के लिए कितना मददगार एवम जरूरत है ये हमने वैश्विक महामारी कोराेना के समय देख लिया।
