रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 27 जून 2021 : दिनारा : बिहार विधान परिषद सदस्य संतोष कुमार सिंह ने रविवार को दिनारा के आर के इंटरनेशनल स्कूल मे पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें दिनारा ब्लॉक की 22 पंचायतों के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। आयोजक पंचायत प्रतिनिधि जंहा कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजय सिंह व संचालन विवेकानंद पान्डेय ने किया।
जनहित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला कैमूर व रोहतास के बिहार विधान परिषद के सदस्य संतोष सिंह ने कहा कि आप लोग लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई पंचायती राज के वह मजबूत स्तंभ हैं, जिन्होंने पंचायतों को सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर करना है। आज महिलाएं पंचायतों में पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर अपने क्षेत्र का विकास करवा रही हैं। उन्होंने बिहार के मुखिया नीतीश कुमार व पंचायती राज्य मंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने आगे कहा की प्रतिनिधियोंं के सम्मान के लिए जो हमने लडाई लडी उसमें आज हमलोगों ने सफलता पाई है ।
इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से तम मन से अपने क्षेत्रों का विकास करने के लिए प्रेरित भी किये तथा सभी प्रतिनिधियों से निस्संदेह होकर काम करने की अपील की। और उन्होंने कहा की जाति पाती से उपर उठकर आप लोग विकास किजिये और विकास का साथ दिजिये हम हर समय आपके सांथ हैं। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अमीत राय, मुखिया मुरलीधर दुबे, रामू चौधरी, आशा देवी, बीडीसी प्रतिनिधि भुअर सिंह,बुधन पासवान सहित प्रखंड के सभी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
