रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 26 जून 2021 : नौहट्टा। प्रखंड क्षेत्र के गांवो मे भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने आम पीपल वरगद निंबू आदि का पौधारोपण किया। कार्यकर्ताओं ने पीपल व वरगद को सार्वजनिक स्थानों पर वहीं फलदार पौधो को नीजी जमीन पर लगाया। सदस्यों ने कहा कि पेड़ से एक साथ कई तरह के लाभ है। आक्सीजन फल फर्निचर ईंधन के साथ साथ ग्लोबल वार्मिंग को ठीक करने मे सहायक होती है। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित मिश्रा उपाध्यक्ष उज्जवल दूबे ने बताया कि जिला के वरीय सदस्यों के निर्देश पर कार्यक्रम चलाया गया।
