रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 21 जून 2021 : नोखा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने नगर में योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया। भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से समस्त विश्व ने योग की महत्ता को स्वीकारा है और अपनाया है और इसे संपूर्ण विश्व में अपना लिया है। हम सभी योग अपनाकर निरोग रहना का संकल्प लें और स्वस्थ भारत का निर्माण करें।


आज 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नोखा नगर के भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में जयप्रकाश चौधरी जी के लॉज में योगाभ्यास किया गया जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित रहें उमेश चौहान जी ग्रामीण अध्यक्ष, प्रीतम पटेल जी किसान मोर्चा जिला महामंत्री ,अनुराग सिंह जी युवा नगर अध्यक्ष, मुकेश कुमार सिंह नगर महामंत्री, जय प्रकाश चौधरी जी पूर्व प्रधानाचार्य ,उमेश पासवान जी अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष, रामता यादव जी प्रखंड उपाध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता जी नगर कोषाध्यक्ष ,कृष्ण कुमार भार्गव जी संयुक्त प्रशिक्षण कर्ता उमाशंकर प्रसाद शैडिक संयुक्त प्रशिक्षण कर्ता, धर्मेंद्र पटेल जी, चंदन चौधरी जी, मनीलाल जी, बूथ अध्यक्ष चंदन गुप्ता जी बूथ अध्यक्ष इत्यादि भाजपा कार्यकर्तागण मौके पर मौजूद रहे उधर, मुख्य पार्षद पम्मी वर्मा ने पहली बार योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षक श्यामलाल सिंह ने कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए नगरवासियों को योगासन, प्राणायाम, योग और ध्यान की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network