रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 17 जून 2021 : डेहरी-ऑन-सोन । नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कोरोना आपदा से निपटने के लिए सार्थक पहल की गई। यह बदलाव बिहार में आज देखने को मिल रहा है। विकास योजनाओं का लाभ आखिरी गांव तक पहुंचा है। आज हर गांव तक सड़क बन चुकी है। इसके अलावा जल नल योजना का भी लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। सीएम के नेतृत्व क्षमता और कार्यप्रणाली के काऱण ही बिहार के लोग शांति से जीवन गुजार पा रहे हैं। यह बातें जेडीयू नेता और औरंगाबाद लोकसभा के प्रभारी निर्मल कुशवाहा ने नव बिहार टाइम्स से विशेष बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश के कारण बिहारी कहना गाली नहीं रहा। बिहार के जंगलराज के कारण पूरे देश में हमे शक की निगाह से देखा जाता था। लेकिन अगर बिहार के लोग आज देश के किसी कोने में जाते हैं तो उनको मान सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि रोहतास जिले और औरंगाबाद जिले की विकास योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए लगातार सरकार प्रयत्नशील है।

उन्होंने कहा कि डालमियानगर उद्योग समुह के रेलवे के क्रय के बाद यूनिट लगाने का पेंडिंग वर्क भी पूरा होगा। जिसके लिए वो खुद सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कृषि के विकास के लिए इंद्रपूरी जलाशय परियोजना का काम की जल्द शुरुआत हो इसके लिए भी पार्टी कार्यकर्ता के नाते खुद से पहल करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सिंचाई योजना के पूरे होने से पूरे शाहाबाद और मगध क्षेत्र के किसानों को लाभ होगा। इस परियोजना में रही बाधा को काफी हद तक दूर किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के कारण इसमें रुकावट आ रही है। लेकिन प्रदेश सरकार इसे पूरा करने के लिए कृतसंक्लपित है।  


डॉ कुशवाहा ने कहा कि रोहतास जिले में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। जिसके लिए बिहार सरकार सार्थक पहल कर रही है। रोहतासगढ़ किले पर इस साल रोपवे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिससे लोगों को कैमूर पहाड़ी के इस स्थल तक आसानी से आने जाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इस किले और शएरशाह सूरी के मकबरे को विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने के लिए भी वो खुद से पहल करेंगे। डॉ कुशवाहा ने यह भी कहा कि समाज के हर वर्ग तक विकास योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए ऑनलाइन व्यव्सथा को सही किया गया है। इसके अलावा महिलाओ और कॉलेज छात्राओं को प्रदेश सरकार छात्रवृति देने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network