रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 08 जून 2021 : नोखा। वट सावित्री पूजा को ले इन दिनों नोखा प्रखंड के बाजारों में दिन भर चहल-पहल बनी रह रही है। सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए पंखा, नव वस्त्र व पूजन सामग्री खरीद रही हैं। हालांकि लॉकडाउन की वजह बहुत कम बिक्री होने से व्यवसायी परेशान हैं। सुनील कुमार, रविभूषण, भारती चौरसिया आदि दुकानदारों ने बताया कि लॉकडाउन की वजह 25 प्रतिशत भी पंखे व कपड़ा व पूजन सामग्रियों की बिक्री नहीं हो सकी। इधर गांवों की सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए सावित्री पूजा की तैयारियों में जुट गईं हैं।
