रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 07 जून 2021 : डालमियानगर : सोमवार को चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट डिहरी की ओर से एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमे सभी समाज के लोगो द्वारा ट्रस्ट के प्रवक्ता,वरिष्ठ पत्रकार एवम महान विचारक श्री कृष्ण किसलय जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया एवम उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
ट्रस्ट के सम्मानित अध्यक्ष डा0 श्री उदय कुमार सिन्हा ने अपने शोक सन्देश मे कहा कि श्री किसलय एक बेहतरीन पत्रकार के साथ साथ महान विचारक थे। जो अपने पुरे जीवन काल तक समाज मे व्याप्त भ्रष्टाचार को अपनी मजबूत लेखनी के बल पर बिना किसी लाग लपेट के लिखते रहे।आगे उन्होंन कहा कि भौतिक वादी सुख सुविधा की इस दौर मे भी श्री किसलय कभी भी अपनी निष्पक्ष पत्रकारीता से समझौता नही किया और हर समय लोगो की आवाज को आगे बढाते रहे। उनके द्वारा अपनी लेखनी के बल स्थानीय सांस्कृति को विश्व मंच पर उठाकर जो सम्मान दिलाया गया, उसको हमेसा याद किया जाएगा । उनके आकस्मिक निधन से चित्रगुप्त समाज को काफी नुकसान हुआ है ।जिसकी भरपाई निकट भविष्य मे सम्भव नही है ।
ट्रस्ट के सम्मानित संरक्षण डा0 रागिनी सिन्हा ने अपने शोक सन्देश मे कहा कि श्री किसलय का आकस्मिक हमसे दूर जाना काफी कष्टदायक है।उन्होंने कहा कि एक महान पत्रकार के अन्दर जो भी गुण होना चाहिए वो सारा गुण श्री किसलय के अन्दर था।वे एक महान पत्रकार के साथ साथ एक महान विचारक, एक महान समाज सुधारक व्यक्ति थे। शोकसभा के उपरांत ट्रस्ट के सम्मानित अध्यक्ष डा0 श्री उदय कुमार सिन्हा ,सचिव कमल सिन्हा, महासचिव काली बाबू, आलोक सिन्हा ने उनके घर जाकर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किया । श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो मे श्री मिथिलेश कुमार , राजीव रंजन सिन्हा, डा0मालिन राय , विकास कुमार, सुनील कुमार, रणधीर सिन्हा, श्रवण कुमार, सुमन सिन्हा, पुनित सिन्हा, नवीन कुमार, मनिष सिन्हा(नेता ),अनुप सिन्हा, एमपी सिन्हा, जय वर्मा, ललित सिन्हा, आदि थे।
