विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्ष लगाने की अपील

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 05 जून 2021 :  करगहर रोहतास । खैरा शाहमल पंचायत के मुखिया निरंजन चौरसिया ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया। मुखिया ने बताया कि यह सौभाग्य है कि आज ही  मेरे पुत्र आशुतोष कुमार का जन्मदिन भी है। पर्यावरण दिवस पर लोगों से अपील करते हुए मुखिया ने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण शुद्ध होता है जो मानव के लिए कल्याणकारी साबित होता है। उन्होंने बताया कि पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर नीम एवं पीपल का वृक्ष मेरे द्वारा लगाया गया। उनके अनुसार पंचायत के सभी गांव में वृक्ष लगाने का उनका कार्यक्रम है। सभी वार्ड सदस्यों से उन्होंने आग्रह किया है कि अपने व अपने वार्ड क्षेत्र में कम से कम सौ वृक्ष लगवाएं। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों से अपील किया है कि जनता में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाएं ताकि पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके। मुखिया ने बताया कि पर्यावरण मानव जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है। मानव को स्वस्थ स्वच्छ एवं निरोग जीवन जीने के लिए वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है। वृक्ष को जीवन का अभिन्न अंग मानकर उनकी सेवा करनी चाहिए। वृक्ष एवं मनुष्य के बीच अन्योनाश्रय संबंध है। वृक्ष हमारे जीवन की रक्षा करते हैं । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network