रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 21 मई 2021 : नौहट्टा। प्रखंड क्षेत्र के दारानगर पंचायत मे कोरोना वायरस से बचाव के लिए मुखिया नागेन्द्र पटेल के अगुवाई मे मास्क का वितरण किया गया। मुखिया के सहयोग से वार्ड सदस्यों ने घर घर जाकर परिवार के सदस्यों के संख्या के अनुसार मास्क दिया तथा घर मे ही रहने व मास्क का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
मुखिया ने बताया कि पंचायत मे अबतक करीब पांच हजार मास्क का वितरण हो चुका है। मास्क वितरण प्रतिदिन की जा रही है।शुक्रवार से पंचायत मे सेनेटाइजर छिड़काव करने का कार्य भी प्रारंभ किया गया।

