दावथ : प्रखंड के कुल 84 हजार 979 मतदाताओं के मतदान के लिए 123 मतदान केंद्र बनाए गये हैं। मतदान कराने हेतु 492 कर्मियों को लगाया गया है। वहीं 48 कर्मियों को रिजर्व मे रखा गया है।123 मतदान केंद्र को 13 सेक्टर मे बांटा गया है।सभी सेक्टर के लिए एक मजिस्ट्रेट के सांथ एक पुलिस अधिकारी के सांथ पुलिस बल को रखा गया है।.14 मतदान केंद्र नक्सल प्रभावित हैं,जबकि संवेदनशील बुथों की संख्या 82व 27 सामान्य मतदान केंद्र हैं।

सभी मतदान केंद्र पर तैनात कर्मियों के योगदान के बाद चुनाव सामग्री उपलव्ध कराया गया।चुनाव सामग्री लेकर सभी कर्मी अपने अपने टीम के सांथ सम्बंधित मतदान केंद्रों के लिए आवंटित वाहनों से रवाना हुए।वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा वायोवेस्टर भी उपलव्ध कराया गया।जिसमे उपयोग किया हुआ मास्क व ग्लव्स रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network