रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : नोखा। शनिवार को होली और शव-ए-बारात पर्व भाईचारा पूर्वक मनाने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ रामजी पासवान ने किया। बैठक में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण व भाईचारा पूर्वक मनाने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी रामजी पासवान ने कहा कि बीच सड़क पर होलिका दहन नहीं किया जाएगा। सरकार के गाइडलाइन का हर हाल में पालन करना जरुरी है। इसके अलावा शब-ए-बारात पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना है। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा जारी किये गए निर्देश का पालन करने के अलावे चेहरे पर मास्क लगाने की बात कही गई। साथ ही लोगों को जागरूक करने पर भी बल दिया गया। थानाध्यक्ष कृपाल जी ने कहा कि होली त्यौहार पर हुड़दंगियों पर पुलिस पदाधिकारी की कड़ी नजर रहेगी। इस मौके पर ईओ बसन्त कुमार, मुख्य पार्षद पम्मी वर्मा,उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह,माखन चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि दयानन्द सिंह,वार्ड पार्षद गुलाम मोहम्मद, पूर्व नप अध्यक्ष हुसनाबनो,मुखिया अशोक भारती,पूर्व मुखिया बिंदेश्वरी सिंह,आदि थे।


