रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 26 मार्च 2021 : दावथ : थाना परिसर में थानाध्यक्ष अत वेन्द्र कुमार सिंह के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लिया, बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अतवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण का दौर अभी भी जारी है। इसलिए आप सभी सतर्कता के साथ शांति एवं सौहार्द के माहौल में इन दोनों पर्वो पर को मनाए। पर्व के दौरान किसी भी धार्मिक भावना को ठेस ना पहुंचे इसका पूरा ध्यान रखें। नशेड़ीयो एवं शराब माफियाओं पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।आपलोगों से अपील है कि पर्व के दौरान अशांति फैलाने वालों लोगों पर आप लोग भी कड़ी नजर रखे और शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन को मदद करें। सीओ अजित कुमार ने कहा की प ,सामुहिक होली मिलन समारोह पर पाबंदी है। आगामी पर्व त्यौहार तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है।साथी ही असमाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया। शांति भंग करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उपस्थित शांति समिति के सदस्यों से व्यवस्था कायम रखने में हर संभव सहयोग करने कि अपील कि। इस मौके पर ए एस आई राज नारायण सिंह, ,कृष्णा कुमार शर्मा, जी जे यादव,कन्हैया पासवान, अशोक तिवारी,हरिहर राय, मुखिया चंद्रमा सिंह, भैरव राम सरपंच,विजय बहादुर सिंह,रघुनाथ सिंह,,परवेज सिद्क्की, चितरंजन पासवान, राम जी राय, संजय कुमार सिंह, चिंताहरण तिवारी, टिंकू खान,मुन्ना सिंह,बाबुधन राम,शेख आफत,शम्भूनाथ पाण्डेय,विंध्याचल सिंह, मुन्ना राम, मंटू कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network