रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 30 मार्च 2021 : नोखा। प्रखंड क्षेत्र में रंगो का त्योहार होली रविवार को पूरे उमंग, उल्लास व उत्साह का पर्व होली मारपीट की छिटपुट घटनाओं को छोड़ सोमवार को प्रखंड में शांतिपूर्ण वातावरण में मनी। पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी व आपस में खुशियां बांटी। कहीं पारंपरिक फाग तो कहीं आधुनिक होली गीत के साथ युवाओं ने जमकर मस्ती की। हालांकि कुछ जगहों पर मारपीट की घटना भी घटी। इससे पहले रविवार की शाम में होलिका दहन कर सुख शांति व समृद्धि की कामना भी की गई। होलिका दहन के बाद से ही रंग लगाने का जो दौर चलना शुरू हुआ। ढोल मजीरा की थाप पर लोग फाग गीत गा जमकर झूमे। रंग से सराबोर युवाओं व बच्चों की टोली ने नृत्य, गीत आदि से अन्य लोगों का भी मनोरंजन किया। पूजा पाठ कर देवी देवताओं पर अबीर गुलाल भी चढ़ाए गए। घरों में पुआ पकवान व अन्य लजीज व्यंजन भी बनाए गए। दोपहर बाद से लोग एक दूसरे के घर जाकर बड़े-बुजुर्गों को अबीर-गुलाल लगा आशीर्वाद लिया। वहीं हमउम्र के लोगों से गले मिल बधाई दी। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा जगह-जगह दंडाधिकारी व सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। प्रखंड में चालीस से अधिक स्थानों पर दंडाधिकारी व सुरक्षा बल तैनात किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network