रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : सासाराम। भारतीय जनता पार्टी रोहतास के उपाध्यक्ष सह सासाराम विधानसभा प्रभारी अशोक साह के नेतृत्व में शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर के टीकाकरण केंद्र पर कोविड -19 टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान टीकाकरण केंद्र पर आने वाले सभी मरीजों व उपस्थित नागरिकों को भारत मे तैयार स्वदेशी कोविड -19 टीके के बारे जानकारी दी गई। ज्ञात हो कि वैक्सीन को डब्लुएचओ ने भी कारगर व सुरक्षित बताया है। साथ ही विश्व के कई देश भारत के स्वदेशी वैक्सीन की माँग की है। आज विश्व मे भारत द्वारा किये जा रहे कार्य की चर्चा हो रही है तथा कई देश आत्म निर्भर भारत के सपनो के राह व नीति पर अपने अपने देशों में कार्य कर रहे हैं। मौके पर उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह , जिला महामंत्री सह अनुमंडल प्रभारी अरुण पांडेय, नगर भाजपा अध्यक्ष डॉ शिवनाथ चौधरी , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सरताज हुसैन , भाजपा अनुसूचित जन जाती मोर्चा जिलाध्यक्ष रामायण पासवान , भाजपा शिवसागर मंडल प्रभारी राधेश्याम पांडे , संजय वैश्य , सुजीत गोंड़ , प्रकाश शर्मा , श्याम प्रजापति, पंकज तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network