रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 15 अप्रैल 2021 : नोखा । प्रखंड के कदवा गाँव में स्वतंत्रता सेनानी सुरेश सिंह की 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया जिसकी खबर सुनकर पुरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई अंग्रेजो भारत छोड़ो के आन्दोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लेने वाले सुरेश सिंह इस दुनिया में नहीं रहे स्वतंत्रता के अलख जगाने वाले सुरेश सिंह के निधन पर शोक की लहर पुरे प्रखंड में दौड़ गई है खबर पाते ही प्रखंड बिकाश पदाधिकारी रामजी पासवान ने तिरंगा में राजकीय सम्मान के साथ शव को लिपटा गया उन्हें पुरे सज्कीय सम्मान के साथ दाह संस्कार किया गया इस अवसर पर मुखियां गाँधी चौधरी पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरविन्द सिंह , स्वतंत्रता सेनानी के एक मात्र पुत्र गोपाल सिंह साथ मौजूद थे भारत के सपूत स्वतंत्रता सेनानी सुरेश सिंह के पार्थिव शरीर का दर्शन करने के लिए भारी भीड़ उनके पैतृक आवास पर जुट गई कई हस्तियो ने अपने स्वतंत्रता सेनानी को अंतिम बिदाई दी उनके पुत्र गोपाल सिंह ने चिता में शव को मुखाग्नि दी भारत माता की जय के साथ शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया


