नोखा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गरीब परिवार के बेटी की शादी में सरकार की और से पांच हजार रुपया देने का प्रावधान है। लेकिन नोखा प्रखंड में पिछले सात सालों से गरीब परिवार के बेटी का लाभ नहीं मिला है। इस कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है। प्रखंड कार्यालय में चक्कर लगा रही पिंकी देवी, रिंकी देवी, प्रियंका देवी, पुष्पा देवी, बुंदला देवी, रुबीना खातून आदि ने बताया कि पांच सात वर्ष पूर्व कन्या विवाह योजना के लाभ के लिए आवेदन के साथ आवश्यक कागजात आरटीपीएस के माध्यम से जमा किया था। लेकिन सात वर्ष बाद भी कन्या विवाह योजना की राशि नहीं मिली है। जबकि हमलोगों को दो से तीन बच्चे भी हैं। राशि लेने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटते काटते थक चुकी हूं। लेकिन अश्वासन के सिवा कुछ नही मिला है। महिलाओं ने कहा कि अगर जल्द ही राशि की भूगतान नहीं की गई तो वे लोग अंदोलन करेंगे। प्रखंड सहायक लिपिक सुबोध कुमार ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन किया गया है आवंटन नहीं मिला है। तो इसकी जांच कर लाभूकों को राशि उपलब्ध करा दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network