आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 07 जनवरी 2022 : करगहर(रोहतास)। प्रखंड क्षेत्र के सेमरी गांव में शुक्रवार को मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता पूर्व मुखिया अवध बिहारी राय एवं संचालन पूर्व मुखिया सह पूर्व जिला परिषद सदस्य शकील अहमद ने की। बैठक में सर्वसम्मति से खडारी पंचायत के दूसरी बार बने मुखिया अरविंद कुमार सिंह को संघ के अध्यक्ष, बकसडा पंचायत की मुखिया गुलबासो पांडेय को उपाध्यक्ष, खैरा शाहमल पंचायत के दूसरी बार बने मुखिया निरंजन चौरसिया को कोषाध्यक्ष, बभनी पंचायत के मुखिया वरुण कुमार सिंह को सचिव, भोखरी पंचायत की मुखिया इंदु देवी को महासचिव, सेन्दुआर पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह को प्रवक्ता, अकोढ़ी पंचायत के मुखिया रामविलास राम को मंत्री एवं पूर्व मुखिया अवध बिहारी राय को संरक्षक बनाया गया। इन पदाधिकारियों के निर्विरोध चुने जाने पर मुखिया राजू कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सह युवा समाजसेवी लालबाबू कुमार,जगनारायण पासवान, मुखिया प्रतिनिधि डब्लू कुमार गुप्ता,उषा देवी, मीरा कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि रंजन कुमार सिंह,जय प्रकाश पासवान, मुखिया साजदा बेगम, मुखिया कामता साह, बलवंत सिंह, मंटू कुमार सहित कई लोगों ने बधाई दी है। वहीं दूसरी ओर प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्राम कचहरी में सरपंच संघ की बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से लगातार पांच बार सरपंच रहे अयोध्या पासवान को अध्यक्ष, चांदनी देवी को उपाध्यक्ष, सुनिता देवी को सचिव, कुंती देवी को कोषाध्यक्ष, राजू शंकर राम को उप कोषाध्यक्ष, पंकज सिंह को प्रवक्ता, आशा देवी को उप प्रवक्ता, राकेश सिंह को मीडिया प्रभारी, जय प्रकाश शाह को उप मीडिया प्रभारी बनाया गया। मौके पर संतोषी कुमारी, शिवजी सिंह, अरुण राय, मीना देवी, पूनम कुमारी, गुल बचन पासवान, विमला देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

https://youtu.be/pBmhsXhWq4I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network