रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 04 जून 2021 : सासाराम : जिला प्रशासन ने अलग अलग मद में सरकारी राशि का निकासी प्राप्त बकाएदारों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है।जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर सर्टिफिकेट केस में बकायेदारों को नोटिस जारी कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 16 लोगों पर 2 करोड़ 46 हजार 927 रुपये बकाया है। इन सभी को नोटिस भेज पंद्रह दिन के अंदर देय राशि जिला कोषागार में जमा करने का कड़ी चेतावनी दी गई है। पंचायती राज पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सरकारी राशि के बकायेदारों को नोटिस भेज निर्धारित समय में राशि लौटाने का निर्देश दिया गया है।
बकायेदारों में रागिनी देवी सूर्यपुरा 13 लाख 17 हजार अरुण प्रकाश संझौली 28 लाख 31 हजार निधि कुमारी कंचनपुर 117 648 काजल देवी बौलिया एक लाख ,चतुरी राम बैजला 1 लाख 18 हजार 700, लालसा देवी ग्राम डेरा बिक्रमगंज 2 लाख 78 हजार 387 ,कामाख्या नारायण सिंह पंचायत सचिव ग्राम बरांव 19 लाख 95 हजार, प्राइमरी स्कूल प्रधानाध्यापक बिराउंवा दिनारा 69 लाख 96 हजार, सरोज कुमार चेनारी 2 लाख 56 हजार 849 ,अजय राम दुर्गाडीह 2 लाख 33 हजार ,जितेंद्र सिंह 4 लाख 15 हजार 343, दिनेश्वर तिवारी कुम्हाउ 5 लाख, ओमप्रकाश तिवारी परसिया नोखा 20 लाख 76 हजार, पारसनाथ राय रूपीपुर नोखा 12 लाख 44 हजार ,भागमानो देवी वार्ड सदस्य बिक्रमगंज 13 लाख 24 हजार और शशि भूषण पासवान घोषलडीह बिक्रमगंज 2 लाख 44 हजार का बकाया है । इस तरह कुल बकाया की राशि दो करोड़ 46 हजार 927 रुपए है।इन सभी बकायेदारों को पंद्रह दिन के अंदर राशि जमा कराने का नोटिस जारी किया गया है।
