रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 08 मई 2021 : सासाराम : नगर परिषद सासाराम के सफ़ाई कर्मचारी संघ की बैठक अशोक बैठा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सफाई कर्मियों ने मांग पूरी होने तक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। हड़ताल पर चले जाने के कारण कोरोना महामारी के इस दौर में शहर में सफाई व्यवस्था चरमराने लगेगी। सफाई मजदूरों ने आरोप लगाया है कि जब हड़ताल होता है, तो सभी अधिकारी हड़ताल समाप्त करने के लिए पहल करते हैं। संघ नेताओं से वार्ता कर लिखित रूप से मांग को पूरा करने की समय देते, लेकिन उसके बाद अफसर से लेकर बोर्ड के अध्यक्ष तक चुप हो जाते हैं। मजदूरों ने नौ सूत्री मांग पूरी होने तक हडताल को समाप्त नहीं करने की की बात कही है। मजदूरों ने कहा कि आश्वासन के बाद भी अभी तक छठा वेतन नहीं दिया गया। इसके अलावा पहचान पत्र, वृद्धि की गई पैसा, एरियर भुगतान, दस्ताना व जूता, आठ माह से झाड़ू, राष्ट्रीय त्योहार का छुट्टी, अनुकंपा पर बहाली आज तक नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network