नगर निगम के सीमांकन पर पुनर्विचार का दिया आवेदन
रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : प्रखंड क्षेत्र के करवंदिया अमरी ,धनकाढा पंचायत को पूर्णता नगर निगम क्षेत्र से बाहर रखते हुए ताराचंडी से लेकर सासाराम टोल प्लाजा तक NH2 फोरलेन के दक्षिणी इलाके को नगर निगम से बाहर रखने की मांग सौंपे गए आवेदन में प्रमुख ने किया है प्रमुख ने दलील दी है कि नगर निगम की दक्षिणी सीमा रेखा के तौर पर फोरलेन प्रतीक चिन्ह के तौर पर नगर निगम के नक्शे में कार्य करेगा इसके आलावा पूरब में मंडल कारा सासाराम के पश्चिमी सड़क तक नगर निगम की सीमा निर्धारित की जाए मंडल कारा को नगर निगम में शामिल किये जाने को अनुचित बताया है। मंडल कारा के नगर निगम में शामिल होते हीं भविष्य में प्रशासन के सामने मंडल कारा का अन्यत्र निर्माण सहित कई चुनौतियां उत्पन्न होने की संभावना जतायी है।
करवंदिया, अमरी, धनकाढा और सिकारिया पंचायत को निगम क्षेत्र से अलग रखने से पत्थर उद्योग चालू करने के पश्चात 100 करोड़ से अधिक राजस्व की आमदनी होने की संभावना भी प्रमुख ने जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान जतायी है।


