आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 24 जनवरी 2022 : सासाराम। जिले के नासरीगंज प्रखंड अंतर्गत पिपरडीह गांव निवासी सह वरिष्ठ समाजसेवी रहे स्वर्गीय बद्री तिवारी की 78 वर्षीय धर्मपत्नी रूपचानो देवी के निधन पर रविवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। पवनी पंचायत के मुखिया विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा के दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि उनके निधन से पंचायत को बड़ी क्षति हुई है जिससे पूरे पंचायत व आसपास के गांवों में शोक की लहर है। मौके पर अनिल तिवारी, गिरीश तिवारी, सोनू तिवारी, मंटू तिवारी, विकास तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
