रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 25 अप्रैल 2021 : सासाराम। शहर के पश्चिमी छोर स्थित पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा रविवार को जिला अध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें एमएलसी संतोष कुमार के पुत्र प्रिंस सिंह एवं जिले के महिला मोर्चा की महामंत्री पूर्णिमा श्रीवास्तव के पति ध्रुव प्रसाद सिन्हा उर्फ झारखंड लाल की असामयिक निधन पर 2 मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि दोनों आत्माओं को ईश्वर अपने चरणों में जगह दे एवं उनके परिवार को इस संकट की घड़ी से उभरने के लिए हिम्मत और साहस प्रदान करें। शोक सभा में जिले के महामंत्री अरुण पांडे, शशि भूषण प्रसाद, विजय सिंह, उपाध्यक्ष अशोक साह, शरद चंद संतोष, हरेंद्र चंद्रवंशी, राकेश सिन्हा, सतनारायण पासवान, सरताज हुसैन, बेचू महतो, इंद्रदेव सिंह, प्रकाश शर्मा, श्याम किशोर, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आरती गुप्ता, पूनम देवी, इंदु देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network