शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए रोहतास ज़िला अध्यक्ष रोहित वर्मा हुए सम्मानित।

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 18 जुलाई 2021 : सासाराम : पटना स्थित चाणक्य होटल के दरबार सभागार में आयोजित प्राइवेट स्कूल्ज़ एंड चिल्ड्रन वेलफ़ेयर एसोसीएशन के बैनर तले कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रेम चंद्र मिश्रा ने कोरोना काल में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए रोहतास ज़िला अध्यक्ष रोहित वर्मा को प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रिय मंत्री तारिक अनवर , बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रेम चंद मिश्रा , संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद , राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉक्टर एस॰पी॰वर्मा ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर के किया।

उद्घाटन के बाद सभी सम्बोधित करते हुए बिहार विधान परिषद सदस्य प्रेमचंद मिश्रा एवं पूर्व केंद्रिय मंत्री तारिक अनवर ने निजी विद्यालयों को बिहार राज्य में जल्द से जल्द खोलने के लिए सदन में पुरज़ोर कोशिश करेंगे और सभी उपस्थित अतिथियों को अवगत कराया कि दुर्भाग्य है की जिस देश में शिक्षा के लिए निजी विद्यालय सभी अभिभावकों की प्रथम पसंद है परंतु उसके बाद भी निजी विद्यालयों के शिक्षा का अधिकार का पैसा विद्यालयों को मुहैया ना करना समझ से परे है।

संगठन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉक्टर एस॰पी॰वर्मा ने सभी उपस्थित अतिथियों को सम्बोधित करते हुए अवगत कराया कि बिहार राज्य में शिक्षा के अधिकार का पैसा सिर्फ़ एक ज़िला में दिया गया और बाक़ी 37 जिलों में पैसा आवंटित करने के बाद भी नहीं दिया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार की मंशा शिक्षा के अधिकार का पैसा देने की थी तभी पैसा सभी 38 जिलों में आवंटित कर भेजा गया था परंतु सिस्टम के दोष के वजह का हवाला देते हुए आया हुआ पैसा लौट गया यदि यही पैसा जिलों में निजी विद्यालय संचालकों को दे दिया जाता तो शायद उस पैसे से लोगों की जान बच जाति।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने सभी निजी विद्यालय संचालकों एवं शिक्षकों तथा कर्मचारियों को उम्मीद एवं हौसला रखने का संदेश दिया और सभी उपस्थित अतिथियों से अपील किया की लोक सभा , राज्य सभा , बिहार विधानसभा एवं बिहार विधान परिषद में आउर ज़ोर तरीक़े से उठाए ताकि निजी विद्यालय संचालकों को कुछ राहत मिल सके।
इस कार्यक्रम में रोहतास ज़िला अध्यक्ष रोहित वर्मा को कोरोना काल में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होने पर रोहतास जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, ज़िला सचिव समरेंद्र कुमार (समीर जी), जिला सह सचिव संग्राम कांत, जिला महामंत्री अनिल कुमार शर्मा , सुनील कुमार, संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश, जिला संयोजक धनेन्द्र कुमार, ज़िला जनसम्पर्क पदाधिकारी दुर्गेश पटेल , डिहरी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद भारती, सचिव प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद , चेनारी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर तिवारी, नस्रिगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू आनंद, प्रखंड सचिव सतनारायण प्रसाद, प्रखंड संयुक्त सचिव सैयद अबरार आलम, प्रखंड संयुक्त सचिव कपिल मुनि प्रसाद, प्रखंड पी आर ओ सरमद नसरुल्ला, प्रखंड संरक्षक निलेश कुमार, प्रखंड महामंत्री लक्ष्मण सिंह क़ाराकाट प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष करुणेश कुमार शांडिल्य, प्रखंड सचिव आदित्य राज, कोषाध्यक्ष बबन कुमार, प्रखंड पीआरओ अविनाश सिंह, प्रखंड संरक्षक अरुण कुमार, विक्रमगंज प्रखंड अध्यक्ष अनिता देवी, संरक्षक भारती जी , उपाध्यक्ष कमलेश कुमार , राजपुर प्रखंड अध्यक्ष यमुना चौधरी, सासाराम प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण पटेल , उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष तौकीर आलम, कोचस सचिव धनंजय कुमार, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, करगहर प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार पटेल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , सचिव ब्रजेश पांडेय , कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार , संझौली प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह , उपाध्यक्ष सोनू कुमार पांडेय, सूर्यपुरा प्रखंड अध्यक्ष शिव यश पाल, दावथ प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, शिवसागर प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार राय ,तिलौथु प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह , अकोढ़िगोला प्रखंड अध्यक्ष अशोक पाल, उपाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार , सचिव बिनायक सिंह, डॉ आशुतोष पांडेय ने बँधायी एवं शुभकामनाएँ दिया।
