रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 12 अगस्त 2021 : नोखा। प्रखंड के धर्मपुरा थाना परिसर में गुरुवार को मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष ददन राम ने की। बैठक में सभी लोगों ने शांति के साथ मुहर्रम, रक्षाबंधन,का पर्व शांति के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बबन दुबे ने कहा कि क्षेत्र में एकता का मिसाल कायम रखते हुए दोनों समुदाय के लोग खुशी के साथ अपना पर्व मनाते हैं। बैठक में कई वक्ताओं ने प्रतिबंध के बावजूद चौक चौराहों पर अवैध शराब का मामला उठाया और कहां की इससे शांति में खलल पैदा होती है। मौके पर जयानंद सिंह, मो. तालिब खान, दुर्गेश राम, यासी खलीफा,मुखिया असरफ अली सहित कई लोग थे।
