रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 30 मई 2021 : नोखा। स्थानीय मुख्य बाजार में बस स्टैंड, सहित विभिन्न चौक चौराहे पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मास्क जांच अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर रोड पर चलने वाले वाहनों एवं पैदल लोगों से मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही सख्त निर्देश देते हुए बताया कि सुबह 10 बजे के बाद कोई भी दुकान नहीं खोलें अन्यथा दुकान को सील कर दिया जाएगा। सील के साथ जुर्माना की भी वसूली की जाएगी। शहर के दुकानदार के साथ-साथ बाइक, ऑटो, ठेला आदि को रोककर मास्क चेकिंग के साथ बिना मास्क पहने लोगों को फाइन किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को विशेष मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। लगभग 12 लोगों से 50-50 रुपये का फाइन किया गया। साथ ही मास्क लगाने की सलाह भी लोगों को दी गई। इस अभियान में एसआई केएन यादव,शैलेन्द्र सिंह, पुलिस बल शामिल थे।
