आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 30 जनवरी 2022 : पटना : शराब माफिया को पकड़ने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। उत्पाद विभाग की टीम ने किसी तरह अपनी जान बचायी। जिसके बाद भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने दो महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

घटना पटना के विक्रम थाना क्षेत्र के ऐनापुर गांव की है। शनिवार की शाम हुई इस घटना के बारे में बताया जाता है कि उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद शराब माफिया को पकड़ने के लिए वे गांव में पहुंचे थे। उत्पाद विभाग की टीम को देख शराब माफिया में हड़कंप मच गया।

शराब माफियाओं ने पथराव शुरू कर दिया। जिसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को चोटे आई और वे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही विक्रम थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। जहां से शराब माफिया को खदेड़ा गया। वही पुलिस ने मौके से राजेश्वर यादव, मुनारी यादव सहित दो महिला को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network