रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 05 जून 2021 : नोखा। मानव द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के साथ लगातार छेड़छाड़ किये जाने से होने वाले दुष्प्रभाव से बचने के लिए पर्यावरण संरक्षण आज के दौर में जरूरी है। नोखा प्रखंड क्षेत्र में पेड़-पौधे की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार के साथ ही आम लोगों की अभिरूची धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।नगर परिषद नोखा के सभापति पम्मी वर्मा, उपसभापति राजेंद्र कुमार सिंह ईओ, बसन्त कुमार के नेतृत्व में वार्ड नंबर 1 कचरा प्रबंधन में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर यह संकल्प लिया गया कि मानव जीवन को सुरक्षित रखने का एकमात्र साधन और सटीक उपाय है पेड़ पौधों का सुरक्षित रखना इसलिए नगर परिषद नोखा के वार्ड पार्षद ने पेड़ लगाकर संकल्प लिए मनुष्य जीवन में ऑक्सीजन के लिए पेड़ पौधे जरूरत है जिसमें मुख्य रुप से हकीक मियाँ, रेणु देवी,राजू कुमार सिंह, गुलाम मोहम्मद, राजू कुमार,अन्य सभी लोग शामिल हुए
