सुशील कुमार मोदी के प्रश्न पर राज्यसभा में उत्तर में सरकार ने दी जानकारी

सड़क दुर्घटना में बिहार में 2018 में 6729, 2019 में 7205 तथा 2020 में और 6699 लोगों की मृत्यु

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 15 दिसंबर 2021 : पटना । राज्य सभा सांसद एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री  सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के उत्तर में शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री सुभाष सरकार ने बताया कि केंद्र सरकार ने निर्णय लिया था कि 7 वां वेतनमान विश्वविद्यालयों में लागू करने वाले राज्यों को 1 जनवरी, 2016 से 31 मार्च, 2019 की अवधि में होने वाले अतिरिक्त व्यय का वहन केंद्र सरकार करेगी।

इस आधार पर बिहार ने 383.50 करोड़ का दावा किया था परंतु सभी आवश्यक दस्तावेज कोविड के कारण समय पर नहीं भेजने के कारण केंद्र ने उपरोक्त राशि देने में असमर्थता व्यक्त की है।
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में सड़क परिवहन मंत्री ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बिहार में 2018 में 6729, 2019 में 7205 तथा 2020 में 6699 लोगों की मृत्यु हुई है। इस दौरान पूरे देश में 2018 में 1 लाख 51 हजार, 2019 में 1 लाख 51 हजार एक सौ तेरह तथा 2020 में 1 लाख 31 हजार लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network