रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 24 नवम्बर 2021 : तिलौथू रोहतास : तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के विद्यालय शिक्षा समिति प्राथमिक विद्यालय पथरा का पुनर्गठन किया गया जिमसें सदस्य पद के पिछड़ा वर्ग से कुल 5 महिलाओं ने अपना दवा प्रस्तुत की।पुनः उसी वर्ग से शेष दो महिलाओं द्वारा सदस्य के रूप में सिंधु देवी व रोशनी देवी का चयन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के गाइडलाइन के अनुसार जीविका दीदी सदस्य के रूप में रीता देवी व ललिता देवी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। पुनः सदस्यों का चयन के बाद विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव के लिए चयनित सदस्यों में से सिंधु देवी का नाम प्रस्तावित किया गया।पुनः सर्वसम्मति से सिंधु देवी को सचिव बनाया गया। बताते चले कि पिछड़ा वर्ग से सदस्य पद के लिए उपस्थित 7 में से 5 माताओं ने अपना दावेदारी पेश की।शेष दो माताओं क्रमशःसुनीता देवी व मिना देवी द्वारा उसी कोटि से दो लोगों को अपना मत दिया गया। बाल संसद सदस्य के रूप में विद्यालय की छात्रा नेहा कुमारी का चयन किया गया। सामान्य वर्ग व अति पिछडा वर्ग के लोग गांव में नहीं हैं इसलिये यह रिक्त पद रहा।
