बिहार दिवस पर चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना कल रात में किए गए 1 बजे के नीतीश कुमार के ट्वीट पर भी चिराग़ ने अपने अन्दाज़ में सुनाया।

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 22 मार्च 2021 : चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा – आप सभी को बिहार दिवस की ढेर सारी शुभकामनाए। 22 मार्च 1912 को बिहार राज्य की स्थापना सकारात्मक सोच के साथ की गई होगी और हो भी क्यों नहीं जब भी कोई बिहार के गौरवशाली इतिहास के बारे में पढ़ता है उसका बिहार की मिट्टी के प्रति सम्मान बढ़ जाता है। हम सब आज जब बिहार की 109 वी वर्षगांठ मना रहे है तो बिहार विकास के नित नए मानदंड स्थापित करे यही अपेक्षा करते हैं। आज बिहार दिवस के दिन यह लिखते हुए दुख हो रहा है की बिहार का शिक्षा स्तर इतना नीचे गिर गया है की कोई भी सक्षम बिहारी अपने बच्चों को बिहार में नहीं पढ़ाना चाहता। क्यों नहीं एक ऐसी व्यवस्था बनती है जिसके बाद हम सब सिर्फ़ बिहार के अतीत पर ही नहीं बल्कि वर्तमान पर भी गर्व कर सकें। खेद के साथ यह भी बताना चाहूँगा कि कई मौक़े पर केंद्र सरकार भी बिहार की मदद करनी चाही है परंतु बिहार के सिस्टम ने उसके पैरों में भी ज़ंजीरें लगा दी है।

केंद्र ने 3 वर्ष पूर्व 450 करोड़ की लागत से 500 बेड के मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति जमुई में दी थी जिसके निविदा का कार्य बिहार सरकार को करना था लेकिन आज तक यह कार्य भी बिहार सरकार नहीं कर पायी। बिहार सरकार के वर्तमान मुखिया जी को भी पत्र लिख कर अवगत करवा चुका हूँ लेकिन अफ़सोस कोई पहल नहीं हुई। रात के 1:08 बजे बिहार दिवस के लिए चिंतित बिहार प्रदेश के मुखिया जी से अपेक्षा है कि अगले साल बिहार दिवस आने के पहले यह विकास कार्य शुरू हो जाए ताकि विकास में राजनैतिक द्वेष ना दिखे एक बार फिर आप सभी को बिहार दिवस की बहुत बहुत बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network