नोखा। आरा सासाराम मुख्य पथ पर वाहन जांच अभियान चलाया गया जिससे देखते ही देखते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई लोगो को हिदायत व चेतावनी देकर वापस लौटाया गया। साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए मास्क पहनने पर जोर दिया गया। दुर्घटनाओं से बचने के लिए बाईक चलाते हुए अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान वाहनों के कागजातों एवं डिक्की की जांच की गई। बिना हेलमेट पहने एवं बिना मास्क लगाए लोगो से जुर्माना लिया गया।
