रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 07 मई 2021 : सासाराम। कुशवाहा धर्मशाला हरिद्वार के संरक्षक एवं दिल्ली प्रदेश कुशवाहा महासभा के संस्थापक स्व. रमेश चंद्र कुशवाहा के निधन पर शुक्रवार को वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से शोक सभा का आयोजन कुशवाहा बुद्धिजीवी मंच के द्वारा किया गया। जिसकी अध्यक्षता कुशवाहा सभा भवन के ट्रस्टी एवं मंच के राष्ट्रीय सदस्य सत्यनारायण स्वामी ने किया।

कुशवाहा बुद्धिजीवी मंच के राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार सिंह ने स्व. रामचंद्र कुशवाहा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रमेश चंद्र कुशवाहा समाज एवं मानव कल्याण के लिए हमेशा समर्पित और सक्रिय रहे। दिल्ली प्रदेश कुशवाहा महासभा की स्थापना कर उसे अंतिम ऊंचाई पर पहुंचाने का कार्य किए एवं हरिद्वार में कुशवाहा सभा भवन के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है।

वर्चुअल मीटिंग में सम्मिलित सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए। वर्चुअल मीटिंग में जगरोपन सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह, बाबूचंद सिंह, पूर्णवासी सिंह, हरिहर प्रसाद सिंह, सियाराम सिंह, शिव कुमार सिंह, निर्भय कुमार सिंह ,शिव दयाल सिंह, बिंदेश्वर सिंह ,अनिल वर्मा, सुरेंद्र सिंह ,अशोक कुमार सिंह , श्री भगवान कुशवाहा, उज्जवल कुमार ,मधुदीप मेहता, त्रिलोक सिंह, अरविंद मेहता ,नरेंद्र कुशवाहा, राजू कुमार ,सच्चिदानंद कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, चंदन कुमार, कन्हैया मेहता ,विष्णु कुमार, कमलेश कुमार ,मनोज कुमार, कुंदन कुमार, विकास कुमार , विवेक कुमार सहित अन्य लोग सम्मिलित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network